पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोकल स्टॉपेज पर नहीं मिल रही नाइट बस सर्विस ओएसडी ने कारण पूछा तो जीएम नहीं दे पाए जवाब

लोकल स्टॉपेज पर नहीं मिल रही नाइट बस सर्विस ओएसडी ने कारण पूछा तो जीएम नहीं दे पाए जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 15 मार्गों पर शुरू की गई नाइट सर्विस की बसें लोकल अड्डों पर नहीं रुकती। इससे सवारियां रोजाना हंगामा कर रही हैं। रात को रोडवेज के जीएम अश्विनी डोगरा और टीएम संजय रावल सवारियों की बात नहीं सुनते। शुक्रवार को वोल्वो बस की शुरूआत पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह नए बसस्टैंड पर हरि झंडी दिखाने गए तो यह समस्या उनके सामने रखी गई। इस पर ओएसडी ने जीएम से कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाए। जीएम को सख्त लहजे में ओएसडी ने कहा कि नाइट सर्विस चलाने का मकसद है कि चाहे किसी का चार किलोमीटर है या पांच किलोमीटर। प्रत्येक अड्‌डे पर बसें रुकनी चाहिए। इस तरह की शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए। सरकार ने 10 मई को ही चंडीगढ़ में मीटिंग करके एक जिले से दूसरे जिले के लिए रात 8.45 बजे से 9 बजे शुरू की हैं। करनाल रोडवेज ने अपने 15 मार्ग चिन्हित कर बसें फाइनल कर दी, लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर इन बसों को कम टिकट लागत दिखाकर बंद करवाने के चक्कर में हैं। करनाल के बसस्टैंड से वॉल्वो बस की शुरूआत हो गई है। पहले दिन वह करनाल से 11 बजे चली है। शनिवार से वह अपने निर्धारित टाइम के अनुसार सुबह 7 बजे से चलेगी।

करनाल. नये बस अड्डे से वोल्वो बस को झंडी दिखाकर रवाना करते ओएसडी अमरेंद्र सिहं।

अब एक बस चलाई, आगामी सप्ताह से चलेगी दूसरी बस

करनाल बस अड्डे से शुक्रवार को एक वोल्वो बस की सेवा शुरू की है। बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए प्रात: 7 बजे वॉल्वो चलेगी । चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से करनाल आएगी। इसी प्रकार दूसरी वोल्वो बस करनाल बस अड्डे से प्रात: 6 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो दिल्ली जाएगी। यह बस दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से करनाल आएगी।

प्रत्येक स्टॉपेज पर रुकने के दिए निर्देश

नाइट सर्विस पर जाने वाली बसें प्रत्येक स्टॉपेज पर रोकने के लिए निर्देश दे दिए हैं। सवारियों को परेशान करने वाले कर्मचारियों से कारण पूछा गया है। दो दिन से 15 मार्गों पर नाइट सर्विस शुरू की है। -अश्विनी डोगरा, जीएम, रोडवेज करनाल।

सिटी से चलने वाली नाइट बसों के टाइम

करनाल से यमुनानगर रात 9 बजे, लाडवा 8 बजे, जींद 8.45 बजे, कैथल 8.45 बजे सहित 15 मार्गों पर एक दूसरे जिले से जोड़ने के लिए चलाई है। रात को यह बसें चलने शुरू हो गई, लेकिन लोकल सवारियों को फायदा नहीं हुआ। असंध बसस्टैंड पर भी बस नहीं जाती।

बस क्यू शेल्टर पर लगे समय सारिणी

ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा शुरू की गई सिटी बस को घाटे से उभारने के लिए परिवहन विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। बस क्यू शेल्टरों पर समयसारिणी लगाने के निर्देश दिए, ताकि पब्लिक को पता रहे कि इस चौक पर बस कितने बजे आएगी।

खबरें और भी हैं...