पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां बेटे का झगड़ा सुलझाने गई महिला पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ी, आरोपी गिरफ्तार

मां बेटे का झगड़ा सुलझाने गई महिला पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ी, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलड़ी गांव में एक शिकायत की जांच के लिए पहुंची महिला पुलिस थाने की टीम में शामिल महिला सिपाही की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गुरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाने में बलड़ी गांव की महिला भूरो देवी ने शिकायत दी थी कि मेरा बेटा गुरपाल व उसकी बहु उसके साथ मारपीट करते हैं। इस शिकायत पर एसएचओ कुलबीर कौर ने आइओ सुदेश रानी, सिपाही रूबी व होमगार्ड जसबीर सिंह को जांच के लिए गांव भेजा। जैसे ही यह टीम जांच के लिए घर में पहुंची तो गुरपाल ने सिपाही रूबी की वर्दी फाड़ दी। वह जसबीर की वर्दी पर भी हाथ डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी गुरपाल को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...