पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार युवक ज्वेलर्स से बैग छीनकर हुए फरार

बाइक सवार युवक ज्वेलर्स से बैग छीनकर हुए फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगर में देर शाम दो बाइक सवार दुकान बंद कर घर आ रहे बुजुर्ग से बैग छिनकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम बुजुर्ग के घर के समीप ही दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शहर में चारो तरफ नाकाबंदी करा दी। रामनगर निवासी विक्रम ने बताया कि उसकी राधे ज्वेलर्स के नाम पर दुकान है और उसके पिता सुभाष चंद्र की सिया राम ज्वैलर्स के नाम पर है। शुक्रवार शाम को उसका पिता दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उनमें से एक बदमाश ने उसके पिता से बैग छीना और फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सुभाष चंद ने बताया कि उसके बैग में 20 हजार रुपए व सोने और चांदी के गहने सहित दुकान की चाबियां थी।

शहर में चारों और करवा दी गई है नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। शहर में चारों ओर नाकाबंदी भी करा दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों का सुराग लते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी, करनाल।

खबरें और भी हैं...