करनाल | राजकीय कन्या कॉलेज में 10 जून को एल्युमनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 1998 से पूर्व पास हुए छात्राएं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूर्व छात्राएं पहले ही चार जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा ले। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. कुलविंद्र कौर ने कहा कि एल्युमनी कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिससे पूर्व छात्राएं अपने कॉलेज में शिक्षा सुधार कर सकते हंै।