करनाल | आईटीआई चौक के समीप मोबाइल की दो दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह दुकानदारों को पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरों ने गुरुवार रात सचदेवा व अनमोल कम्युनिकेशन दुकान को निशाना बनाया। सचदेवा दुकान से नए व पुराने मोबाइल फोन व करीब 2500 रुपए की नकदी चोरी हो गई। दुकानदार सुनील का कहना है कि करीब 50 हजार रुपए का नुकसान है। प्रवीन चावला का कहना है कि उनकी दुकान से एलईडी, लैपटॉप, मेमोरी कार्ड, कुछ नए मोबाइल, कुछ पुराने फोन तथा करीब पांच हजार की नकदी चोरी हुई है।