करनाल | जेसीबी से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने बुढ़नपुर के अश्विनी की शिकायत पर बीजना गांव के आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। 29 दिसंबर 2017 को आरोपी ने लापरवाही के साथ अपनी जेसीबी मशीन को बीच रास्ते में खड़ा कर दिया था, जिससे पीड़ित की मोटरसाइकिल उससे जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।