पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा कर्मियों ने मंत्री कविता जैन के खिलाफ किया प्रदर्शन

नपा कर्मियों ने मंत्री कविता जैन के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई कर्मचारियों ने मंत्री कविता जैन का पुतला फूंक विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन को खत्म करेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार नगरपालिका कर्मचारी संघ करनाल के जिला प्रधान वीरभान बिड़लान के नेतृत्व में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का वाल्मीकि चौंक पर पुतला फूंका।

जिला प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों को संगठन से बातचीत करके लागू करने की बजाए हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। सरकार के इस प्रयास का संगठन मुंहतोड़ जवाब देगा। राज्य उपाध्यक्ष अशोक प्रोचा ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने मंत्रियों से अनाप-शनाप बयानबाजी करवा रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है। ऐसा करके सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है तो वह मांगों के प्रति नकारात्मक रुख अपनाने की बजाए संगठन से बातचीत करके मांगों को लागू करे। मांगों के लागू होने तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। यदि इस दौरान आम जनता को कोई परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी हरियाणा की भाजपा सरकार की होगी।

उन्होंने मांग की कि नगरपालिका में कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रुपए लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को 100-100 गज के रिहायशी प्लाट दिए जाए। नई पेंशन नीति समाप्त कर सामाजिक सुरक्षा पर आधारित पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाए। एक्सग्रेसिया स्कीम को बहाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार, सह-सचिव सुशील गुर्जर, ब्लॉक प्रधान रोशन गुप्ता, जयपाल, एसपी त्यागी, वीरसिंह लाठर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सियानंद परोचा, शारदा, महेंद्रो, रोजी, सरोज, रमेश, उर्मिला, राजकुमार, रामसिंह, सत्यवान, इंद्रजीत चनालिया, मलकीत, संजय, राजेश ने संबोधित किया।

करनाल. लघु सचिवालय के गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस के कार्यकर्ता।

नीलोखेड़ी. राज्यमंत्री कविता जैन का पुतला फूंकते नगरपालिका के सफाई कर्मी।

सरकार अपने वादे से मुकर रही है : सफाई कर्मचारी

नीलोखेड़ी | नगरपालिका सफाई कर्मचारी व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन निकाल कर स्थानीय निकाय राज्यमंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले नगरपालिका सफाई कर्मचारी व फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने गोल मार्केट के पार्क में धरना स्थल से राज्यमंत्री कविता जैन का पुतला लेकर गोल मार्केट की परिक्रमा की और सरकार के खिलाफ जमकर कर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सर्वकर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान सुरेश पाल ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट लेने से पहले सरकार के घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही गई थी लेकिन अब सरकार अपने वादे को भूल चुकी है।

बेहतर सफाई के लिए प्रशासन की जिम्मेदारी तय की

करनाल | हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने डीसी, एसपी, नगर निगम आयुक्त को आपसी समन्वय के साथ शहरों में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से कहा कि अधिकारी जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य ना करें, जिससे हालात बिगड़े और स्थिति खराब हो। सरकार ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर अपनी सहमति जताई है। कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए ऐसे प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे शहरों में इसके ढेर ना लगें और किसी तरह की बीमारी का प्रकोप ना हो।

खबरें और भी हैं...