ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने सेक्टर-16 में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने मंत्रोच्चारण करके विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडलाध्यक्ष प्रवीन लाठर व चरण सहित वधवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने इस क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र बनवाने बारे केवल बात की थी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए तुरंत ही इस कार्य को सीएम घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए थे और मात्र तीन महीने में ही सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पर साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला सामुदायिक केंद्र अढ़ाई एकड़ जमीन पर बनकर तैयार होगा,जोकि सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यह केंद्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी हुडा द्वारा निर्धारित समयावधि 9 माह में बनवाया जाएगा। जिसमें भू-तल पर एक सभाकक्ष, बैंक्वेट हाल,सामूहिक हाल, इंडोर बैडमिंटन हॉल, कार्यालय,शौचालय इत्यादि सुविधाएं शामिल है। इसके अलावा प्रथम मंजिल पर टेबल टेनिस रूम,जिम,पुस्तकालय तथा दुल्हन कक्ष इत्यादि शामिल है। सामुदायिक केन्द्र में पार्किंग क्षेत्र की भी व्यवस्था की गई है।
मिलेगी सुविधा
सेक्टर-16 के सामुदायिक केंद्र में साढ़े तीन करोड़ रुपए के निर्माण कार्य हुए शुरू
करनाल. सेक्टर-16 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते ओएसडी अमरेंद्र सिंह।