पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज शिलान्यास को बीते दो माह, रेलवे की ओर से अभी तक नहीं हुई ड्राइंग तैयार

फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज शिलान्यास को बीते दो माह, रेलवे की ओर से अभी तक नहीं हुई ड्राइंग तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री ट्रेन से सफर कर रहे है। लेकिन प्लेटफॉर्म पर आने के लिए रेलवे लाइन पार डेढ़ लाख आबादी वाली कॉलोनियों के लोगों को मजबूरी में पटरी पार कर स्टेशन पर आना पड़ रहा है। जिसके कारण हर माह स्टेशन पर रेलवे क्रॉसिंग करते समय दो से तीन व्यक्ति की मौत हो रही है। जिसका कारण यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का ना बना है। सीएम की ओर से 26 फरवरी को फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का शिलान्यास किया गया था। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सरकार की ओर से 70 साल पुरानी शहर के रेलवे लाइन पार दर्जन कॉलोनियों की समस्या कब दूर होगी। इसके लिए सीएम ने शिलान्यास करते हुए कहा था कि दिसंबर तक फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को पूल बनने से स्टेशन की दूरी कम कर सुविधा दी जाएगी। लेकिन रेलवे सीनियर इंजीनियर अजय मलिक ने बताया कि अभी रेलवे फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज की ड्राइंग तैयार की जा रही है। रेलवे की ओर से दो माह बीत जाने तक ड्रांइग अभी तक तैयार नहीं हुई है।

कई माह पहले हो चुका है साढ़े तीन करोड़ का टेंडर : कई माह पहले फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का साढ़े तीन करोड़ का टेंडर हो चुका है। ठेकेदार केवल एक बार स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर अभी तक निर्माण कार्य के लिए नहीं आया है। इसके साथ ही फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का निर्माण कार्य पर11 करोड़ रुपए में नगर निगम खर्च करेगा। इसमें 8.62 करोड़ रुपए रेलवे को राशि दी जा चुकी है। इसके साथ ही नगर निगम खुद अपनी जमीन पर दो करोड़ रुपए खर्च कर निर्माण कार्य करेगा।

70 साल पुरानी समस्या काे दूर करने के लिए कई कॉलोनियों के डेढ़ लाख लोग कर रहे इंतजार

करनाल. अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉसिंग करते यात्री।

एक अप्रैल से नई टिकट घर बुकिंग की होनी थी शुरुआत, अभी भी अधूरी पड़ी

एक अप्रैल से रेलवे पार लाइन दर्जनों कॉलोनियों की सुविधा के लिए नई टिकट बुकिंग के लिए भवन का निर्माण कार्य एक अप्रैल तक पूरा किया जाना था। लेकिन रेलवे की ओर से अभी तक नई टिकट घर बुकिंग पूरी नहीं हो पाई है। बुकिंग घर का निर्माण कार्य धीरे-धीरे किया जा रहा है। जो अभी तक अधूरी पड़ी हुई है।

फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज बनने से यात्रियों को ये होगा फायदा

रेलवे पार लाइन बने वाले फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज तीन मीटर चौड़ा होगा। फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई 2.40 मीटर , प्लेटफॉर्म की चौड़ाई 1.60 मीटर होगी। फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज बनने से हजारों यात्री सुरक्षा से स्टेशन पर आकर ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को पटरी पार करने से छुटकारा मिलेगा।

कार्य कब होगा किसी को पता नहीं

ज्योति नगर के रहने वाले धर्मपाल ने बताया कि सरकार केवल शिलान्यास करती है। निर्माण कार्य कब होगा किसी को पता नहीं। सरकार को चाहिए 70 साल पुरानी इस समस्या को जल्द दूर कर यात्रियों को स्टेशन पर सुविधा दी जाएं।

यात्रियों के लिए जोखिम बन रही लाइन

शिव कॉलोनी के मनोहर लाल ने बताया कि यात्रियों के लिए रेलवे लाइन जान जोखिम बन रही है। रेलवे व सरकार सुस्त हुई पड़ी है, सरकार को चाहिए कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्राथमिक कदम उठाते हुए फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।

हर समय रहती है हादसे की आशंका

करनाल स्टेशन पर फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज ना होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग करते समय माह में दो या तीन मौत हो रही है। हर 10 मिनट में 50 से अधिक लोग रेलवे लाइन क्रासिंग करते है, यात्री जान को जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉसिंग कर रहे है। दलबीर सिंह, रेलवे सुरक्षा बल इंचार्ज, करनाल।

जल्द होगा निर्माण : मलिक

ड्राइंग का कार्य चल रहा है, जल्द ही फुटओवर व टू व्हीलर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। टेंडर कई माह पहले साढ़े तीन करोड़ का हो चुका है। अजय मलिक, सीनियर सेंशन इंजीनियर रेलवे , करनाल।

खबरें और भी हैं...