करनाल | चीका के एक युवक का करनाल के एक निजी अस्पताल में पत्थरी का ऑप्रेशन करवाने के बाद भी दर्द नहीं गया है। इससे मरीज के साथ उनके परिवार के लोगों ने अस्पताल में विरोध जताया।
कैथल जिले के चीका वासी सुमित ने बताया कि 21 मार्च 2018 को वह मूलचंद किडनी अस्पताल में आया। गुर्दे में 9 एमएम व 10 एमएम की दो पत्थरी बताई गई। यहां पर उसकी पत्थरी का ऑप्रेशन किया। ऑप्रेशन के बाद भी उसका दर्द कम नहीं हुआ। कैथल में एक्सरे में उसको फिर से पत्थरी बताई। गुरुवार को वह अस्पताल पहुंचा और रिपोर्ट दिखाकर विरोध जताने लगे। मरीज ने भी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को इस केस की शिकायत करने का दावा किया है। इस मामले में डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि मरीज का ऑप्रेशन हुआ है। उसने दोबारा से दर्द होने की बात कहीं है। लेकिन टेस्ट करके रिपोर्ट चेक कर लेते हैं। इस बात पर मरीज राजी नहीं है और वह पैसे वापस मांग रहा है।