करनाल | सेक्टर आठ स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान शिव शंकर को पंचामृत स्नान करवाया जाएगा। कार्यक्रम 20 मई को सुबह होगा। मुख्य यजमान के तौर पर श्री शिव मंदिर फुसगढ़ के प्रधान गुरमेल परिवार सहित विशेष रूप से पहुंचेेंगे। मंदिर के प्रमुख सेवक जगन बत्तरा ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत हेमंत दास व महंत खुशहाल दास की कृपा से कार्यक्रम किया जाएगा। प्रत्येक रविवार को श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं। पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री और हरीश शास्त्री मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाएंगे।