पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम पर काला तेल फेंकना करनाल की जनता का अपमान : जगमोहन

सीएम पर काला तेल फेंकना करनाल की जनता का अपमान : जगमोहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | हिसार में रोड शो से पूर्व देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल पर विपक्षियों द्वारा काला तेल फेंकने की औछी हरकत को करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष ने एक षडयंत्र के तहत मुख्यमंत्री का ही नहीं बल्कि करनाल की जनता का भी अपमान किया है क्योंकि मुख्यमंत्री करनाल विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक हैं और करनाल की जनता आने वाले समय में इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...