करनाल | सिख व पंजाबी समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक अमरिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अमरिन्दर सिंह अरोड़ा ने हिसार में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर एक युवक द्वारा तरल पदार्थ जैसी स्याही फेंक देने की हरकत की निंदा की है।
अरोड़ा ने कहा कि ये काम असमाजिक तत्वों का है, जिन्होंने सोची समझी रणनीति के तहत इस घटिया काम को अंजाम दिया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह, जगजीत सिंह अरोड़ा, यादविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह विर्क, गुरनाम सिंह, सुच्चा सिंह, कुलदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरदेव सिंह खुराना आदि मौजूद रहे।