पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्टिफिकेट दिखा ले सकेंगे दूसरे कॉलेज में एडमिशन

सर्टिफिकेट दिखा ले सकेंगे दूसरे कॉलेज में एडमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए सत्र से कॉलेजों में विद्यार्थियों की ओर से सीटों पर लिए गए एडमिशन को रद्द करा सकेगा। विद्यार्थी की ओर से पहले कॉलेज में दाखिला ले लेता है। जब दूसरे कॉलेज में लिस्ट में नाम आ जाता है। तो वे दूसरे कॉलेज में चला जाता है, जिससे अब कॉलेज व विद्यार्थी दाेनों को फायदा होगा। पहला फायदा कॉलेज को होगा अब कॉलेज में विद्यार्थी द्वारा रिक्त सीट खराब नहीं होगी। इसके साथ ही विद्यार्थी को अब अपना एडमिशन दूसरे कॉलेज में लेने के लिए सर्टिफिकेट दिखाना होगा। जिसके बाद दूसरे कॉलेज में विद्यार्थी को दाखिला मिल पाएगा।

कॉलेज को फॉर्म में गलती सही करने की छूट

उच्चत्तर शिक्षा विभाग इस बार विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन गलती ठीक करने की छूट मिलेगी। क्योंकि पिछली साल विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन में काफी गलतियां थी जिससे कॉलेज का प्रबंधन ठीक नहीं कर पाया था। विद्यार्थी के फॉर्म में गलतियों को सुधारने के लिए इस बार उच्चत्तर शिक्षा विभाग कॉलेज को विद्यार्थी की फॉर्म गलतियां सही करने के आदेश दे दिए गए है।

आधार कार्ड व बैंक अकांउट होगा अनिवार्य

एडमिशन के लिए विद्यार्थियों का आधार कार्ड व बैंक अकांउट नंबर होना जरूरी है। इन दस्तावेज के बिना विद्यार्थियों को एडमिशन नहींं दिया जाएगा। बाहरवीं कक्षा में पास हुए सभी विद्यार्थी अपना बैंक में खाता खुलवा लें। जिससे विद्यार्थी को नए सत्र के एडमिशन लेने में कोई समस्या पैदा ना हो।

समस्याओं को दूर करने लिए उठाए कदम : डॉ. रमेश

शनिवार को अंबाला के एसडी कॉलेज में नए सत्र के एडमिशन को लेकर नोडल अधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें एक से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होगा । इसके साथ ही उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए अच्छे कदम उठाए है। डॉ. रमेश कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय कन्या कॉलेज करनाल।

खबरें और भी हैं...