करनाल| कर्ण ताल पार्क में अलसुबह चार व पांच बजे के बीच एक लड़की सहित पांच लड़कों को अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गया। सिटी थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना के इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। सुबह राहगीरों ने सूचना दी कि पार्क में एक लड़की और चार लड़के अश्लील हरकत कर रहे हैं। पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ लिया। चार लड़के इंद्रा कालोनी के मिले, जबकि लड़की असम से है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।