पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन स्कूलों का सर्वेक्षण का काम पूरा

तीन स्कूलों का सर्वेक्षण का काम पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार सर्वेक्षण के लिए जिला और राज्य स्तर चयनित किए गए देश के 727 विद्यालयों में करनाल जिले के तीन स्कूलों का सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने से शिक्षा विभाग के अधिकारी और अध्यापकों में खुशी की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी, सरोजबाला गुर एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक बिजेंद्र सिंह नरवाल ने नन्हेड़ा, तरावड़ी और जुंडला के अध्यापकों को बधाई देते हुए यह जानकारी दी। देश के 727 विद्यालयों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सर्वेक्षण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हैदर अली स्वयंसेवी संस्था में सर्वेक्षक के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने करनाल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला नन्हेड़ा, अनाज मंडी तरावड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला का तीन दिवसीय सर्वेक्षण कार्य किया और वहां की सभी सुविधाओं की गहराई से पड़ताल करते हुए चित्र और चल चित्र प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं...