करनाल. ई दिशा केंद्र में सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति के सदस्य शिविर में स्कूल के विद्यार्थी को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस देते हुए एसडीएम।
भास्कर न्यूज | करनाल
सिटीजंस ग्रीवेंसेज कमेटी की शिक्षा सुधार उप समिति की ओर से स्कूल और काॅलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ई-दिशा केंद्र में शिविर लगाया गया।
महिलाओं के लाइसेंस भी इस शिविर में बनाए गए। एसडीएम नरेंद्र मलिक ने 200 छात्र-छात्राओं को लाइसेंस बांटे। एसडीएम ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के लाइसेंस बनवाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। शिक्षा सुधार उप समिति प्रधान एसके गोयल ने बताया कि अगला शिविर 26 मई को ई-दिशा केंद्र में ही लगाया जाएगा।
उन्होंने स्कूल काॅलेज के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि शिविर का लाभ उठाएं। 16 वर्ष से अधिक आयु के प्रार्थी गियरलेस तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रार्थी मोटर साइकिल व कार के लाइसेंस बनवा सकेंगे। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डीएन अरोड़ा, सीडी पसरीचा, संरक्षक प्रमोद गुप्ता, गुरविंद्र सिंह, एपीएस चोपड़ा, एसडी अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, केपी सिंह, संजय बत्तरा, ओपी सचदेवा, एससी अरोड़ा, भीमसेन नागरू, संजय बत्तरा व कॉर्डिनेटर रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।