करनाल | गुढ़ा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रक चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुढ़ा के मोहिंद्र सिंह ने बताया कि उसके भाई जिले सिंह को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।