करनाल | मोहदीनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता के ससुर शेर सिंह ने बताया कि उसकी पुत्र वधु 30 वर्षीय रेखा के पास दो लड़कियों के बाद दो महीने पहले ही एक लड़का हुआ था। घर में सब खुश थे। शुक्रवार दोपहर को गलती ने उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी तो उसे अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी देव कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।