करनाल| सीआईए वन टीम ने जाटो गेट के पास से एक आरोपी को देसी पिस्तौल के साथ आरोपी को पकड़ा गया। सिटी थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत अमीन गांव के आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। टीम ने छापामारी करके आरोपी को जाटो गेट के पास से बिना किसी लाइसेंस की एक देसी पिस्तौल 315 बौर के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।