पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 130 महान विभूतियां आज राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित होंगी

130 महान विभूतियां आज राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित होंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड व हॉलीवुड की एंकर एवं मिस इंडिया मेग्निफिसेंट 2013 न्यूयॉर्क सिमरन डीनज आहूजा ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। सिमरन डीनज आहूजा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रविवार को प्रेम प्लाजा में आयोजित होने वाले राष्ट्र गौरव अवार्ड समारोह में स्पेशल गेस्ट एवं होस्ट के रूप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से पहुंची हैं। सिमरन डीनज आहूजा ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की हरियाली के बारे में बहुत सुना है। लेकिन उसे देखने का मौके पहली बार मिला है। उन्होंने बताया कि वह जिंदगी तुम से फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के शहीदों को समर्पित कार्यक्रम का मंच संचालन करने का जो उन्हें मौका मिला है। इससे वह बहुत खुश हैं क्योंकि वह शहीदों का बहुत सम्मान करती हैं।

ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस के जवानों के बलिदान को उन्हें याद करने का मौका मिलेगा। क्योंकि ये सब उनकी मुंबई में हुआ। उन्होंने कहा कि वह एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करेंगी। इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि रविवार को पुलिस के शहीदों को समर्पित राष्ट्र गौरव अवार्ड समारोह में देश की 130 महान विभूतियों को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार पवन शर्मा, राष्ट्रीय पीआरओ स्वाति गोयल कांबोज, हरियाणा प्रदेश इंचार्ज डा. हिमांशु पुनिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष तोषित कांबोज उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...