राजकीय कन्या कॉलेज की छात्रा वैशाली ने एनसीसी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेशभर में अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है। वैशाली को एनसीसी की प्रेरणा बचपन में उनकी मां सरिता से मिली है। उनकी मां सरिता कॉलेज के समय में 26 जनवरी की परेड में शामिल हो चुकी है। जिसके लिए वैशाली का केवल एक लक्ष्य था कि दिल्ली में होने वाली देश की परेड में झंडा फहराने का मौका मिले। वैशाली का सपना तो पूरा नहीं हुआ, क्योंकि वैशाली को एनसीसी बी व सी सर्टिफिकेट में ग्रेड पूरा नहीं ले पाई, लेकिन इसके बावजूद भी वैशाली एनसीसी की परीक्षा में लगी रही उन्होंने परीक्षा को लेकर अपना विश्वास नहीं छोड़ा। जिसके बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने वैशाली को 2015 में हुए एनसीसी की परीक्षा में वाइस चांसलर बेस्ट गोल्ड मेडल जीता। जिसका परिणाम मई 2018 में घोषित किया गया। राजकीय कन्या कॉलेज की एनसीसी कैप्टन डॉ. अनीता जोन ने बताया कि वैशाली स्कूल से ही स्काउट व कॉलेज में एनसीसी में काफी रुचि है, वे शिक्षा में भी प्रथम स्थान पर रही है। प्रधानाचार्य डॉ. कुलविंद्र कौर ने बताया कि वैशाली को 2015 में बेस्ट एनसीसी कैडेट से पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।