पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालान काटने पर दुकानदारों में राेष

चालान काटने पर दुकानदारों में राेष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम की अाेर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड के निकट ऑटो मार्केट में दुकानदारों के चालान काटे तो परेशान हो गए है। चालान के खिलाफ विरोध जताने के लिए एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय में मेयर से मिलने के लिए पहुंचे। दुकानदार गुरमेज, पंकज, प्रधान ज्ञानचंद, नरेंद्र, बलराज, राजू, पंकज, राकेश, सुमित, तेजपाल, करनैल, नंदा, ब्रिजेश आदि ने कहा कि नगर निगम की टीम अतिक्रमण के नाम पर उनके चालान काट रही है। टीम के सदस्य दुकानदारों को दुकान के अंदर ही काम करने को कह रहे हैं, जबकि उनकी दुकानें ही 8 बाई 10 फीट की हैं। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए।

खबरें और भी हैं...