पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक जून से शुरू होंगे कॉलेज के नए सत्र के ऑनलाइन दाखिले

एक जून से शुरू होंगे कॉलेज के नए सत्र के ऑनलाइन दाखिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में नए सत्र के एडमिशन को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को अम्बाला में एसडी कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल जिले के कॉलेज नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारियों को नए सत्र में होने वाले एडमिशन को लेकर जानकारी दी गई है। बैठक में नोडल अधिकारियों को बताया गया कि एक जून से 20 जून तक विद्यार्थी उच्चत्तर शिक्षा विभाग के वेबपोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके साथ नोडल अधिकारियों को बताया गया कि पिछले साल विभाग की ओर से कुछ गलतियों को इस बार ठीक किया गया। जिससे कॉलेज के प्रबंधकों को विद्यार्थियों के एडमिशन में कोई समस्या नहीं आएगी।

कॉलेजों में नए सत्र के एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की ओर से जो ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की गलतियों को इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग प्रोविजनल वेरीफिकेशन करेगा। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदन को दोबारा चेक होंगे। यदि विद्यार्थी की ओर से ऑनलाइन में गलती होगी उसे ठीक किया जाएगा। जिससे मेरिट वाले विद्यार्थी को ही पहली लिस्ट में दाखिला दिया जाएगा। इसके साथ ही जो विद्यार्थी प्रोविजनल वेरीफिकेशन नहीं कराएगा उस विद्यार्थी का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आएगा।

खबरें और भी हैं...