असंध. अंतर सदन खो-खो प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के खिलाड़ी।
भास्कर न्यूज | असंध
करनाल मार्ग स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीनियर लड़कियों की अंतर सदन स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने जीत अर्जित करने के लिए खूब दमखम दिखाया।
कबीर व भगत सदन के बीच हुआ पहला मुकाबला मामूली अंतर के साथ कबीर सदन ने अपने नाम किया। टैगोर सदन के साथ हुआ दूसरा मुकाबला विवेकानंद सदन की टीम ने जीता। अंतिम मुकाबले में कांटे की टक्कर के बीच महज दो अंकों के अंतर से कबीर सदन की टीम ने जीता। पर्यावरण शीर्षक पर कक्षा छठी व बारहवीं के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने भाषण के माध्यम से इस गंभीर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कविता,विनीत व पुनीत कौर ने क्रमश: पहला,दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।