जिले में 12वीं कक्षा का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शुक्रवार को घोषित होने के बाद शनिवार को स्कूलों में जश्न मनाया गया। पिछले साल से परीक्षा परिणाम में दो प्रतिशत का सुधार हुआ है। जिले का ओवर ऑल परीक्षा परिणाम 64.9 फीसदी रहा।
लड़कियों का पास प्रतिशत 72.73 रहा। जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 55.59 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 17.14 फीसदी ज्यादा रहा। शनिवार को सुबह जैसे ही विद्यार्थी स्कूलों में तो एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई है। स्कूल प्रबंधों ने पास हुए बच्चों को मिठाई खिलाई। कई स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सुबह से लेकर शाम तक स्कूलों में छात्रों की पार्टी चलती रही।
मनीषा ने कामर्स में 95.6 अंक प्राप्त किए: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पारस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शत प्रतिशत और शानदार रिजल्ट प्राप्त किया है। स्कूल में मनीषा अव्वल स्थान पर रही हैं। मनीषा ने कामर्स में 95.6 अंक प्राप्त किए। स्वीटी ने कामर्स में 92.4, मुस्कान ने नॉन मेडिकल में 90.8, राहुल ने ऑर्ट्स में 90.6 अंक हासिल किए।
गुरु नानक गर्ल्स का शानदार रहा परीक्षा परिणाम: गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12 कक्षा का परिणाम बहुत ही अच्छा रहा । कुल 126 बच्चों ने अलग - अलग संकाय में परीक्षा दी, जिसमें से 19 विद्यार्थियों ने मैरिट तथा 75 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया । जिसमें कला संकाय में शिखा ने 448 वाणिज्य में शिवानी 445 तथा साइंस संकाय में स्माइल ने 423 अंक हासिल
लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 17.14 फीसदी ज्यादा रहा
करनाल. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परिणाम की खुशी जाहिर करती छात्राएं।
शिव शक्ति स्कूल के 66 में से 16 विद्यार्थियों ने पाई मेरिट
करनाल| हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शिव शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 66 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर मैरिट हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी मनाई गई।
विद्यालय प्रबंधक रणबीर सिंह न पवन कुमार ने बच्चों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल टीचर्स और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। छात्रा रश्मि ने 88, रितिका ने 88, कोमल ने 87, नीतिश 88, आरिका 85, सुमित 83, मानसी 84, अंकिता 83, अनुज कुमार 82, सागर 82, सागर 82, अंकित शर्मा 80, सरिता 80, पारस कांबोज 80, काजल व मोहित ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके पर प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह से परिश्रम करते रहें, जीवन में कामयाबी मिलती जाएगी।
रश्मि
रितिका
नितिश
बेहतर परिणाम से विद्यार्थियों ने किया स्कूल का नाम रोशन
निसिंग| गांव बस्तली स्थित आर्य सीसे विद्यापीठ के बारहवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल संचालक कृष्ण आर्य व प्रधानाचार्य सीमा आर्य ने सभी बच्चों को बधाई दी। आर्य ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और अध्यापकों एवं स्कूल का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है।
इस कार्य के लिए सभी बच्चे और अध्यापक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुल 56 बच्चों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी, जिसमें से 23 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मैरिट में स्थान बनाया। 25 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, जिसमें राजेश बरास, यामनी, विशाल, अशोक कुमार, अमन, साहिल, रणबीर सिंह सहित अन्य बच्चों के परिणाम भी बेहतर रहे। वहीं दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरास का परिणाम भी 77.77 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य धर्मवीर व सतीश शर्मा ने खुशी जाहिर की।