श्री कृष्ण जन जागृति संगठन के अध्यक्ष केसी चौधरी ने बताया कि उनके संगठन के कार्यकर्ता हर सप्ताह शनिवार अथवा रविवार को रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए नि:शुल्क जलसेवा की व्यवस्था करते हैं। यात्रियों को पानी पिलाने के साथ-साथ नशा मुक्ति समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर पर्चे वितरित कर लोगों में जागरूकता लाने के लिए भी प्रयास किया जाता है।
संगठन के महामंत्री सतीश चोपड़ा ने बताया कि स्टेशन पर सेवा कार्य करने वाले स्वयंसेवकों में समाज के विभिन्न वर्गों और सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। सभा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जुंडला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह चौहान ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्लेटफार्म पर यात्रियों को नशे से बचाव संबंधी प्रचार सामग्री वितरित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मामूराम कश्यप, ज़िला टीम प्रचारक सुशील जैन, रामपाल जोगी, संदीप भारद्वाज, बनिता रानी, अनामिका, संजय मौजूद रहे।
करनाल. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा करते हुए समाजसेवी।