पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परिणाम 100% रहा

विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परिणाम 100% रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल में बारहवीं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विद्यालय में इस वर्ष बारहवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम बहुत शानदार रहा। विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा व कला संकाय का परिणाम 94% रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान पर अश्वनी, द्वितीय स्थान पर आरजू व तृतीय स्थान पर मनदीप कुमार रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीर सिंह ने सभी स्टाफ मेंबर्स व विद्यार्थियों को उनके कठोर परिश्रम व बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्याम लाल, सुदेश कुमार, रामिन्दर कुमार, मनोज कुमार, सन्नी चहल, विनोद, नरेन्द्र, सोहन लाल, राजेश काम्बोज, रमन काम्बोज, सुखविंदर आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...