पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियों की फुटेज से की जा रही है पहचान

आरोपियों की फुटेज से की जा रही है पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगर में दुकानदार से हुई लूट मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों से उनकी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में लगे हैं। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। कैमरे में नजर आ रहे हैं कि दो आरोपी एक बाइक पर चल रहे हैं। देखने में वह लोकल ही नजर अा रहे हैं।

शुक्रवार देर शाम दो बाइक सवार दुकानदार से बैग छिनकर फरार हो गए। रामनगर के विक्रम ने बताय ा कि उसकी और उसके पिता सुभाष चंद्र की अलग-अलग ज्वेलर्स की दुकान है। उसके पिता दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही बाइक पर सवार दो आरोपी आए। उनमें से एक आरोपी ने उसके पिता से बैग छीना और फरार हो गए। बैग में 20 हजार रुपए व सोने-चांदी के गहने सहित दुकान की चाबियां थी। इस मामले में रामनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज राजपाल बताते हैं कि आरोपियों की कैमरे से फुटेज ले ली हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...