पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेयर रेनु बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग वार्ड 12 से मांग रहे हैं बीजेपी का टिकट

मेयर रेनु बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग वार्ड-12 से मांग रहे हैं बीजेपी का टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की वार्डबंदी के बाद राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। नगर निगम मेयर रेनु बाला गुप्ता व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण एक ही वार्ड से चुनाव लड़ने की दावेदारी जता रहे हैं। दोनों ही बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक रहे हैं।

पिछले प्लान में रेनु बाला गुप्ता वार्ड नंबर-12 से चुनाव लड़कर मेयर बनी थी। इस बार उनका आधे से ज्यादा वार्ड तोड़ दिया और वार्ड का काफी हिस्सा एससी वार्ड में चला गया है। मेयर रेनु बाला गुप्ता का तर्क है कि पिछले प्लान में मैंने इसी वार्ड से चुनाव लड़ा था। इस बार भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ेंगे।

पिछले चुनाव में रेनु ने कांग्रेस को दी थी पटकनी

पिछले नगर निगम चुनाव में बीजेपी के सिंबल पर तीन पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। इनेलो समर्थित दो पार्षद थे। रेनु गुप्ता ने बीजेपी समर्थित हजकां से चुनाव लड़ा था। बाकी आजाद उम्मीदवार थे। इसके बाद मेयर चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का मेयर बनना तय था। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की यहां पर स्पेशल ड्यूटी लगी थी। कांग्रेस समर्थित 11 पार्षद एक बस में बैठक आए थे, लेकिन अंदर वोटिंग के दौरान रेनु बाला को 11 वोट और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कैलाश गोयल को नौ वोट मिले थे।

मेरे वार्ड की आबादी वार्ड-12 में कर दी शामिल

सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने बताया कि मैंने पिछली बार वार्ड-11 से चुनाव लड़ा था। 1652 वोटों से चुनाव जीतकर आए थे। नई वार्डबंदी में वार्ड-11 की 13500 आबादी वार्ड-12 में शामिल कर दी है। मेरे ज्यादातर वोटर भी इसी वार्ड में शामिल हो गए हैं। इसलिए मैं वार्ड-12 से ही चुनाव लडूंगा। मेरा दावा भी इसी वार्ड से बनता है। पार्टी से इसी वार्ड से टिकट मांग रहा हूं।

खबरें और भी हैं...