करनाल| जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष एवं श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 24 मई को सुबह 10 बजे स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में मंत्री नायब सैनी के सामने विभिन्न विभागों से संबंधी 10 मामले रखे जाएंगे।