पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से सुबह घूमने के लिए निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

घर से सुबह घूमने के लिए निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडौता गांव के समीप नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि बड़ौता गांव के चरण सिंह (34) सुबह 5 बजे घूमने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें पता चला कि चरण सिंह नहर में गिर गया है। गोताखोरों की मदद से परिजनों ने चरण सिंह को नहर में तलाश की और ग्रामीणों को चरण सिंह का शव मिल गया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...