करनाल| असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को असंध के मूनक गांव के खेल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे । सीएम की जनसभा का घर-घर न्योता दिया जा रहा है। डीसी डाॅ. आदित्य दहिया ने बताया कि सीएम शाम 5 बजे मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित पासिंग आउट परेड ऑफ रंगरूट बेसिक कोर्स बैच नंबर 84 में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।