करनाल| शहर में आज शाम गीता मंदिर में विशाल संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। विशाल संकीर्तन के लिए मंदिर सज चुका है। संकीर्तन का समय शाम 7 से 9 बजे का होगा। पानीपत से गायक आशू शर्मा अपने भजनों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे । संकीर्तन के बाद भक्तों के लिए श्याम के नाम का भोजन प्रसाद लगाया जाएगा।