सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला करनाल की मीटिंग जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर हुई। 20 मई को मंत्रियों व विधायकों के आवास पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। मीटिंग का संचालन जिला कैशियर सतपाल सैनी ने किया।
ओमप्रकाश सिंहमार व सतपाल सैनी ने कहा कि भारत सरकार ने अंशदायी पेंशन स्कीम सेना एवं सुरक्षा बलों को छोड़ कर अन्य सभी कर्मचारियों पर एक जनवरी 2004 से लागू की थी। सर्व कर्मचारी संघ और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ लगातार नई अंशदायी पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं। सुरेश पाल, रोशन गुप्ता ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा पर हड़ताल के दौरान सोनीपत व रोहतक में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज व गिरफ्तारियों की एसकेएस निंदा करता है। मीटिंग में सतपाल सैनी, रोशन गुप्ता, रोशनी, उधम सिंह राठी, सुदेश, रूपा, बिजनेश, राजिंद्र राणा, अव्वल सिंह, बाबूराम, सुरेश, कपिल शर्मा, सत्यपाल, मलकीत सिंह, ओपी माटा, शिमला, मूर्ति, लाजवंती, पाल सैनी, वीरभान, अशोक प्रोचा, कुलदीप राणा, विजय शर्मा व धर्मवीर जांगड़ा मौजूद रहे।