करनाल|कर्ण नगरी से करीब 5 किलोमीटर दूर हरियाणा टूरिज्म की जमीन में बना अनूठा पार्क किसी ड्रीमलैंड से कम नहीं।घाटी के आकर का इसका मुख्य द्वार और उसपर बहते झरनें पहाड़ों की यादें ताजा करते हैं । गर्मियों की दस्तक के साथ ही यहां लोग बड़ी संख्या में आने लगे हैं। कर्ण लेक व ओएसिस के पास ही वाटर पार्क की सुविधा में हरियाणा टूरिज्म के दोनों स्थानों पर भी रंगत लौट आई है। महाप्रबंधक संजीव ने बताया कि पार्क में बच्चों की गतिविधियों का विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, बंजिंग जंपिन, स्विंग इट कोलंबस राइड, झूला, ज्वाइंट विंग, ब्रेक डांस जैसी सुविधाओं के अलावा कटर पिलर में बैठकर राउंड लगाने की भी व्यवस्था है। वाटर पार्क की बनावट बच्चों की पसंद के हिसाब से ही बाहर के कारीगरों से तैयार करवाई गई है।
बिजनेस प्लस