पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सारस्वत ब्राह्मण सभा ने की एचएसएससी के चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग

सारस्वत ब्राह्मण सभा ने की एचएसएससी के चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | सारस्वत ब्राह्मण सभा ने ब्राह्मणों का अपमान करने वाले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती सहित सभी अधिकारियों को बर्खास्त करने तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सभा की बैठक सेक्टर-8 स्थित भवन में हुई। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं सभा के प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि एचएसएससी की परीक्षा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

ब्राह्मण समाज विद्वान लोगों का समाज है। हमेशा देश और समाज हित में ब्राह्मणों ने कार्य किए हैं। सभा ने मांग रखी है कि चेयरमैन सहित चारों अधिकारियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, साजिश रचने और मानहानि का आपराधिक केस दर्ज किया जाए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रधान सुभाष चंद्र शर्मा, महासचिव कुंदनलाल शर्मा, चंद्रमोहन, सतपाल शर्मा, कस्तूरी लाल, रामकुमार, सुरजीत शर्मा, लखनपाल, नरिंद्र पुंज, अशोक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, गुरचरण लखनपाल, सुखदेव शर्मा व मिलखीराम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...