करनाल | पुस्तकालयों में पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए लाइब्रेरी का कोर्स कर चुके जिला स्तरीय छात्रों ने हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शौकीन की अगुवाई में ओएसडी मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमपाल ने बताया कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों की लाइब्रेरी में कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए प्रदेश के अधिकांश को ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आज लाइब्रेरी कोर्स करने के बाद भी हजारों युवा बेरोजगार घूम रहे है। सरकार द्वारा 1972 से अब तक हरियाणा में लाइब्रेरी में कोई भी भर्ती नहीं निकाली गई है। रोजगार न मिलने के कारण लाइब्रेरी कोर्स के प्रति विश्वास उठता जा रहा है। इस अवसर पर संदीप लोहट, बिजेंद्र लाठर, सुरेश कुमार, अश्विनी शर्मा, संध्या रानी, प्रदीप कुमार, बबिता, कुसुम रानी, शैली, सुदेश उपस्थित रहे।