पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को एकाग्रता, सकारात्मक सोच के सिद्धांतों के प्रति किया जागरूक

विद्यार्थियों को एकाग्रता, सकारात्मक सोच के सिद्धांतों के प्रति किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग करती छात्राएं।

करनाल | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और खालसा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध में जींद की संस्था सद्भावना प्रचार मंच द्वारा विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोटिवेशनल वक्ता दीपक गोयल ने विद्यार्थियों को एकाग्रता, सकारात्मक सोच, चरित्र निर्माण, आत्म बल व अच्छे संस्कार के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहने की सलाह दी तथा योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न योगासन, प्राणायाम और आयुर्वेद के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर करने वाला व्यक्ति ही महान बन पाता है।

शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिसके द्वारा हम सभी कठिनाइयों का सामना अच्छे से कर सकते हैं। छात्राओं को उज्ज्वल चरित्र बनाएं रखने के विषय में समझाया। “ गुड टच बैड टच “ की विस्तार से जानकारी दी ताकि कोई मुसीबत आने पर लड़कियां अपनी सुरक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि अपने दुर्गुणों को पहचान कर निकलना और सद्गुणों को बढ़ाना विद्यार्थी जीवन का मुख्य कार्य है। लड़की होना कमजोरी नहीं बल्कि सबसे बड़ी शक्ति है।

खबरें और भी हैं...