पूर्व मंत्री रामपाल माजरा सोमवार को इनेलो के जेल भरो आंदोलन को लेकर सेक्टर-12 स्थित जाट धर्मशाला में पहुंचे। इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 1 जून को जेल भरो आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की। आंदोलन के प्रभारी रामपाल माजरा ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए इनेलो बड़ा आंदोलन कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन करके भाजपा की सरकार को जगाने का काम किया है। करनाल में होने वाला एक जून का आंदोलन ऐतिहासिक होगा। भाजपा ने जातिवाद, भेदभाव और फूट डालने वाली राजनीति की है। जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। बसपा के हरियाणा प्रभारी दयाचंद ने कहा कि एक जून को करनाल में जेल भरो आंदोलन के दौरान सेक्टर-12 में जनसभा होगी और फिर कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देंगे। इस अवसर पर रामकुमार कश्यप, यशवीर राणा, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, राजेश बैनीवाल, गीता दूहन, सुरजीत मलिक, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, गुरदेव रंबा मौजूद रहे।
करनाल. जाट धर्मशाला में इनेलो-बसपा के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल माजरा। फोटो | भास्कर