वीडियो काॅन्फ्रेंस में उपायुक्त डाॅ. आदित्य दहिया ने बताया कि जिला करनाल में 120 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के किसान आगामी 31 मई तक कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में आवेदन दें और कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली अनुदान राशि का लाभ उठाएं।