पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पराली को न जलाएं किसान, जमीन में ही करें दफन

पराली को न जलाएं किसान, जमीन में ही करें दफन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सोमवार को चंडीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों, उप निदेशक कृषि तथा फसल अवशेष प्रबंधन से जुडे अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने जिले में किसानों को जागरूक करें और उन्हें नए-नए कृषि उपकरण प्रयोग में लाने के लिए प्रेरित करें। पराली को किसी भी सूरत में जलाने न दें, उन्हें कृषि यंत्रों की मदद से जमीन में ही दफन करें। मुख्य सचिव ने कहा कि इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण व किसानों के हित में एक नई योजना है, जिसके तहत केन्द्र सरकार द्वारा 215 करोड़ रुपए की राशि हरियाणा राज्य के लिए मंजूर की गई है। उन्होंने सभी जिलोंं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लक्ष्य को अतिशीघ्र पूरा करें, ताकि किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उठाकर इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन को अपना सकें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि उपकरणों पर सरकार द्वारा 80 प्रतिशत तक की राशि अनुदान के रूप में दी जा रही है, किसानों को इस बारे में भी जागरूक करें।

खबरें और भी हैं...