करनाल . व्यपारियों को संबोधित करते नगर निगम के आयुक्त राजीव मेहता।
भास्कर न्यूज|करनाल
नगर निगम के आयुक्त राजीव मेहता, कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार के साथ एक मीटिंग हरियाणा व्यापार मंडल यूनिट करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा की अध्यक्षता में हुई। इसमें करनाल की सभी एसोसिएशन ने भाग लिया और अपने-अपने एरिया की समस्याओं को बताया।
जिस पर कमिश्रर ने कई समस्याओं को जैसे सीवरेज, रेन वाटर, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, टायलट, नाले, सड़क इत्यादि और कई समस्याओं पर व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श किया और उन्होंने आश्वासन दिया कि यह समस्याएं जल्द से जल्द हल करवा दिया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता, प्रदेश उपप्रधान महेश भाटिया, जिला चेयरमैन कैलाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा, जिला महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम सागर हाण्डा, उप-प्रधान धर्मेंद्र मलिक, विपिन शर्मा, दीपक नारंग, कोषाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, परमिंद्र पाल सिंह, योगेश भूंगड़ा, मनीश कामरा, इंद्रजीत गाबा, अनिल गांधी, रवि दुआ, रवि चानना, गुलशन नारंग, विकास टंडन, गुरदीप सिंह सचदेवा, लक्ष्मण दास मुंजाल, विकास कुमार, भूपिंद्र मेहता उपस्थित रहे।