पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमने करनाल को चहुंमुखी विकास से जोड़ा है, जनता विपक्ष से पूछे कि उन्होंने 10 साल में क्या दिया: सीएम

हमने करनाल को चहुंमुखी विकास से जोड़ा है, जनता विपक्ष से पूछे कि उन्होंने 10 साल में क्या दिया: सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने साढ़े 3 साल के कार्यकाल में करनाल को चहुमुंखी विकास से जोड़ा है, हमारी ओर से अभी विकास का पहिया रुका नहीं हैं, निरंतर चल रहा है, परंतु चुनावी मौसम के दिनों में कुछ नेता व पार्टी जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से जनता को सावधान होने की जरूरत है। हम जनता को विकास के नाम पर अपने साथ जोड़ते हैं, जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर नहीं। करनाल की जनता को विपक्ष के नेताओं से भी पूछना चाहिए कि अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने करनाल को क्या दिया है।

मुख्यमंत्री सोमवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं व आम जनता से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बताते हैं, कि हमने करनाल को नया बस अड्डा दिया, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के कार्य को पूरा करके उसकी शुरुआत की, ट्रैफिक पार्क, पश्चिमी यमुना नहर पर बाईपास, शहर की सीवरेज व्यवस्था, स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, ड्रेनेज व्यवस्था, कर्णताल का सौंदर्यीकरण, करनाल को जोड़ने वाले रास्तों का विस्तारीकरण, शहर में सीसीटीवी कैमरे, रेलवे लाइन पर अंडरपास व फुट ओवरब्रिज, शहर के पार्कों का करोड़ों रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण, करनाल को स्मार्ट सिटी में शामिल करना, करनाल की शुगर मिल का नवीनीकरण व करनाल के 20 वार्डों में करीब 280 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाना तथा करनाल की बसंत विहार कॉलोनी को वैध करके इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग काे पूरा किया, इतना ही नहीं करनाल की जरूरी कॉलोनियों को भी वैध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं, जहां विकास न हुआ हो। जो हम करवा रहे हैं, वह सब करनाल की जनता देख रही है। अगर हमारा आंकड़ा जोड़ें, तो करनाल में 1 हजार करोड़ से भी ऊपर निकल जाएगा। करनाल की जनता को विकास के साथ जुड़ना है, बहकावे के साथ नहीं।

सीएम शहर में, मीडिया से बनाए रखी दूरी

सीएम रात्रि ठहराव के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आए। सुबह साढ़े आठ बजे फ्लाइट के लिए रवाना होना था, लेकिन कथित तौर पर सीएम ने यहां पर कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद किया। सरकारी विज्ञप्ति से सीएम द्वारा जनता से संवाद करने की बात कही है, लेकिन इस दौरान सीएम ने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी, क्योंकि मीडिया कर्मियों को सीएम के शहर में होने की सूचना नहीं दी गई।

खबरें और भी हैं...