करनाल| स्टौंडी गांव में रविदास समाज की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में दयाराम को महंत दयादास के रूप में स्वीकार करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। बजीदा जाटान में गद्दी नसीन संत महाराज नेकीदास और कांशीराम की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें दयादास को महंत की उपाधि दी। इस दौरान सत्संग हुआ और विशाल भंडारा भी लगाया। समारोह में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर महंत दयादास ने अपने उपदेश में कहा कि अाध्यात्म के मार्ग पर चलें और समाज उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए। इस अवसर पर सतपाल, मदन, महात्मा सुनीलदास, भगतलाल सिंह, शीतलदास, गुलाब, भगत करतूराम, महरमदास व एडवोकेट अमृतलाल आदि मौजूद रहे।