करनाल| हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा डिपो करनाल की बैठक संघ कार्यालय में राज्य प्रधान इंद्रजीत सिंह व राज्य सचिव राजपाल एवं कैशियर नंदलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन ने नपा कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान करते हुए आंदोलन को खत्म करे। बैठक में बताया गया कि रोडवेज कर्मचारी 3 जून को मतलौडा में परिवहन मंत्री के निवास पर प्रदर्शन करेंगे, जिसमें करनाल डिपो से भारी संख्या में रोडवेज कर्मचारी हिस्सा लेंगे। बैठक में डिपो कमेटी का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें डिपो प्रधान राकेश कुमार परिचालक, उपप्रधान अवतार सिंह हैड मैकेनिक, सचिव आजाद सिंह परिचालक, सह-सचिव रण सिंह टैरमैन, कैशियर सुभाष परिचालक, ऑडिटर महीपाल व विकास परिचालक, कार्यालय सचिव रोहतास कुमार परिचालक को चुना गया।