पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटल पार्क एसोसिएशन ने मीटिंग कर की समस्याओं के समाधान की मांग

अटल पार्क एसोसिएशन ने मीटिंग कर की समस्याओं के समाधान की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| सोमवार को अटल पार्क एसेसिएशन की बैठक में पार्क से जुड़ी समस्याओं पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान एसबी दीक्षित ने की। पार्क में मौजूद 5 टॉयलेट और ओपन एयर जिम की सफाई व्यवस्था पर बातचीत करते हुए उनकी सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए अनुराेध किया गया। पार्क में पानी की व्यवस्था पर ध्यान और किक्रेट, फुटबॉल, टेनिस खेलने पर रोक लगाने की अपील की गई। कहा गया, इन खेलों को पार्क में खेलने से वहां मौजूद लाेगों को हानि पहुंचने का खतरा रहता है। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए कच्चा ट्रैक बनाने को कहा गया। हुड्डा अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि पार्क के पेड़ पौधों और घास की देखभाल पर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर सुभाष चंद्र शर्मा, सतपाल शर्मा, कुंदन लाल, चंदन अग्रवाल, सत्यनारायण गर्ग, गुलशन शर्मा, सुनील टीना, केसी शर्मा, श्रीदत्त शर्मा, हुकुम सिंह कौशिक आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...