करनाल| एक जून को करनाल में होने वाले इनेलो के जेल भरो आंदोलन को लेकर इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा गांवों के दौरे कर रहे हैं। ओंगद गांव में जनसभा कर बृज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों को जेल भरो आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। करनाल में एक जून को यह ऐतिहासिक आंदोलन होगा। इस दिन सुबह सेक्टर 12 में विशाल जनसभा होगी और उसके बाद अभय चौटाला के नेतृत्व में इनेलो व बसपा कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देने के लिए निकल पड़ेंगे। बृज शर्मा ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार होने के बावजूद एसवाईएल के मामले को लटकाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट आदेश पारित कर चुका है फिर भी भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा सरकार ने कभी किसी वर्ग का भला नहीं किया और किसानों के लिए यह सरकार सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाली सरकार साबित हुई है। इस अवसर पर मोहित भार्गव, रामलाल शर्मा, शीशपाल शर्मा, गणपतराम, यशकरण राणा, मान सिंह राणा पूर्व सरपंच, दिसाराम, रामबीर, भौलर भारद्वाज, सुरेश कुमार, लख्मी चंद, मोहित भार्गव, बलबीर, प्रकाश, राजकुमार, रामलाल शर्मा, प्रकाश, बसेसर लाल, डाॅ. रामस्वरूप, शीशपाल शर्मा रामभज फौजी, राममेहर शर्मा, रामलाल शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव, रामकुमार मौजूद रहे।