एकीकृत बागवानी विकास मिशन हरियाणा के सौजन्य से हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट़्यूट के सभागार में विश्व मधुमक्खी पालन दिवस के उपलक्ष्य पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डाॅ. बिल्लू यादव, उपनिदेशक आईडीबीसी रामनगर ने की। सेमिनार में जिला करनाल के लगभग 100 मधुमक्खी पालकों व बी. ब्रीडर ने भाग लिया। मधुमक्खी पालकों को डाॅ.जय कुमार निवर्तमान एडीओ मधुमक्खी पालन, डाॅ. जितेंद्र नैन डीएचसी करनाल, सरदार गुरबख्श सिंह शहद के प्रोसेसर व सप्लायर, डाॅ. मदन लाल जिला उद्यान अधिकारी करनाल ने अपने-अपने विषयों से संबंधित व्याख्यान दिए। डाॅ. रणवीर सिंह मान उद्यान विकास अधिकारी घरौंडा ने मंच संचालन किया। एकीकृत बागवानी मिशन स्कीम के अंतर्गत जिला के केवल अनुसूचित जाति के किसानों को इस साल 2018-19 में 250 डिब्बों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर डाॅ. हरपाल सिंह उद्यान विकास अधिकारी करनाल व उद्यान विभाग के कर्मचारी तथा जिला के रामकरण गांव कमालपुर रोड़ान, रमेश कुमार गांव चैरा, सुदेश कुमार गांव खेड़ीनरू आदि ने ज्ञानार्जन किया।