पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएमसी की नियुक्ति नहीं होने से स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट अटका

पीएमसी की नियुक्ति नहीं होने से स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट अटका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रोजेक्ट नगर निगम भूला बैठा है। इस बारे में नगर निगम के पास अब कोई जानकारी नहीं है। स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी डीसी के पास चली गई, क्योंकि डीसी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीईओ नियुक्त किया गया है। स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी का सबसे बड़ा कारण पीएमसी की नियुक्ति में देरी है। इस हाल में शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में एक साल पिछड़ने जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के लिए शहर का पिछले साल जून में चयन हुआ था, लेकिन 11 महीने बीतने पर भी नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी पीएमसी की नियुक्ति नहीं कर पाया है। नगर निगम ने पीएमसी की नियुक्ति के लिए दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किए थे। दूसरी बार के टेंडर की अंतिम तारीख 17 अप्रैल थी, जिसको एक सप्ताह के लिए एक्सटेंड किया गया था, लेकिन इसके बाद की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम आगे नहीं बढ़ाया गया है। जबकि हालात ये हैं कि जब तक पीएमसी की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाएगा।

समस्या

जब तक पीएमसी की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाएगा

भास्कर न्यूज | करनाल

सीएम सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रोजेक्ट नगर निगम भूला बैठा है। इस बारे में नगर निगम के पास अब कोई जानकारी नहीं है। स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी डीसी के पास चली गई, क्योंकि डीसी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीईओ नियुक्त किया गया है। स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी का सबसे बड़ा कारण पीएमसी की नियुक्ति में देरी है। इस हाल में शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में एक साल पिछड़ने जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के लिए शहर का पिछले साल जून में चयन हुआ था, लेकिन 11 महीने बीतने पर भी नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी पीएमसी की नियुक्ति नहीं कर पाया है। नगर निगम ने पीएमसी की नियुक्ति के लिए दूसरी बार टेंडर आमंत्रित किए थे। दूसरी बार के टेंडर की अंतिम तारीख 17 अप्रैल थी, जिसको एक सप्ताह के लिए एक्सटेंड किया गया था, लेकिन इसके बाद की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम आगे नहीं बढ़ाया गया है। जबकि हालात ये हैं कि जब तक पीएमसी की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो पाएगा।

नहीं मिले 200 करोड़ : केंद्र व राज्य सरकारी की ओर ओर से करनाल शहर को स्मार्ट सिटी के लिए पहली किस्त के रूप में मिलने वाले 200 करोड़ रुपए की राशि भी अभी तक नहीं मिल पाई है। स्मार्ट सिटी के लिए सब कार्य अधर में लटके पड़े हैं। एक साल बीतने में एक महीना शेष है।

स्मार्ट सिटी का एक भी प्रोजेक्ट तैयार नहीं

शहर को स्मार्ट सिटी के लिए सेलेक्ट हुए एक साल का समय बीतने वाला है, लेकिन अभी तक शहर को स्मार्ट बनाने के लिए एक भी प्रोजेक्ट तैयार नहीं हो सका है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए की दिशा में कोई काम नहीं हो पा रहा है। शहर के लोग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कार्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

8 कंपनियों ने टेंडर जमा कराए : डीसी

पीएमसी की नियुक्त के लिए 8 कंपनियों ने टेंडर जमा कराए गए हैं। एक्सपर्ट्स से उनकाे टेक्निकली एग्जामिन कराया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही पीएमसी की नियुक्ति के लिए फाइल सरकार को भेजी जाएगी। -डॉ. आदित्य दहिया, डीसी करनाल एवं सीईओ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट।

प्रोजेक्ट तैयार होंगे तो ही होंगे काम

स्मार्ट सिटी के तहत कराए जाने वाले प्रत्येक कार्य के लिए सुनियोजित ढंग से प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी द्वारा विकास कार्यों के प्राेजेक्ट तैयार किए जाएंगे। लेकिन यहां पर अभी तक यह पूरा काम लंबित चल रहा है।

खबरें और भी हैं...